उत्तर प्रदेश और बिहार के लोकसभा उपचुनावों में भाजपा को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनके प्रभाव पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में तो वह प्रभावी रहेंगे ही, 2024 में भी उन्हें टक्कर देने वाला कोई नहीं होगा। दुनिया भर के ताकतवर देशों के नेताओं की मौजूदा स्थिति और अन्य कारकों के विश्लेषण के आधार पर ‘ब्लूमबर्ग’ ने यह निष्कर्ष निकाला है। मोदी के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैय्यप एर्दोगन, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतोल्ला अली खामनेई, फ्रांस के इमैनुएल मैक्रों, वेनेजुएला के निकोलस माडुरो, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, नाइजीरिया के मुहम्मदु बुहारी, इजरायल के बेंजामिन नेतनयाहु जैसे नेताओं को भी इस सूची में शामिल किया गया है। ‘पियू रिसर्च’ के आकलन में नरेंद्र मोदी का ‘फेवरेवल रेट’ (लोकप्रियता या स्वीकार्यता) 88 फीसद है, जबकि राहुल गांधी का 58। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 39 फीसद फेवरेवल और 40 फीसद अनफेवरेवल हैं।
नरेंद्र मोदी: ‘ब्लूमबर्ग’ के विश्लेषण के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति पर अपना दबदबा कायम रखेंगे। मोदी के वर्ष 2019 में होने वाले आम चुनाव में जीतने की पूरी संभावना है। ऐसे में वह 2024 या उससे ज्यादा समय तक सत्ता में बने रहेंगे। रिपोर्ट में राज्यसभा में पर्याप्त संख्याबल नहीं होने के कारण बड़े सुधारों में अड़चन आने की बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि मोदी के सत्ता में आने (2014) के बाद से बीजेपी ने राज्यस्तर के कई चुनाव जीत कर अपनी लोकप्रियता साबित की है। पीएम मोदी भारत के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। इसके मुताबिक, विपक्षी कांग्रेस पार्टी बहुत कमजोर है। पार्टी में करिश्माई नेता का भी अभाव है। वहीं, क्षेत्रीय क्षत्रप बीजेपी के चुनाव प्रबंधन (इलेक्शन मशीन) का सामना करने में उतने सक्षम नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी की कई नीतियां आर्थिक तौर पर उथल-पुथल पैदा करने के बावजूद लोकप्रिय रही हैं। सिंगापुर स्थित कंसलटेंसी फर्म ‘क्रॉल’ की प्रबंध निदेशक रेशमी खुराना ने कहा, ‘राज्य चुनावों में उनकी सफलता और जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए निश्चित तौर पर ऐसा लगता है कि वह (मोदी) 2019 में सत्ता में वापसी करेंगे। 2024 भी उनके एजेंडे पर है। मजबूत विपक्ष की गैरमौजूदगी इस संभावना को प्रबल करती है।’
शी जिनपिंग: चीन में हाल में ही महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है, जिसके कारण राष्ट्रपति आजीवन पद पर बने रह सकते हैं। सिर्फ दो बार ही देश का राष्ट्रपति बनने की बाध्यता को फरवरी में समाप्त कर दिया गया था। ऐसे में शी के 2023 तक राष्ट्रपति बने रहने का रास्ता साफ हो चुका है। पिछले साल अक्टूबर में उन्हें माओ जोदांग सरीखा दर्जा दे दिया गया था। ‘इकोनोमिस्ट’ के चीन मामलों के विशेषज्ञ टॉम राफेर्टी ने कहा, ‘शी जिनपिंग ने चीन पर लंबे समय तक शासन करने का इरादा स्पष्ट कर दिया है। स्वस्थ रहने पर पर वह 2030 तक राष्ट्रपति बने रह सकते हैं। हालांकि, देश में अचानक उथल-पुथल का खतरा बना रहेगा। आर्थिक अस्थिरता या अंतरराष्ट्रीय मसलों से निपटने में चूक से उनकी स्थिति कमजोर पड़ सकती है।’
व्लादीमिर पुतिन: रूस की सत्ता पर पिछले 18 वर्षों से काबिज राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को खत्म कर चुके हैं। उनका अगला राष्ट्रपति चुनाव जीतना लगभग तय है। ऐसे में वह 2024 तक सत्ता में बने रहेंगे, लेकिन इसके बाद संवैधानिक प्रावधानों के चलते उन्हें राष्ट्रपति का पद छोड़ना पड़ सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि राष्ट्रपति पद पर न रहने के बावजूद वह प्रभावी बने रहेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिका में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद से बाजार में सरगर्मी दिखी है। बेरोजगारी दर पिछले 17 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर आ गया है, लेकिन इसका राष्ट्रपति के समर्थन में तब्दील होना बाकी है। चौदह महीने के कार्यकाल में ट्रंप को आधुनिक अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति के तौर पर सबसे कम अप्रूवल (लोकप्रिय समर्थन) मिला है। यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन के प्रोफेसर जेनिफर लॉलेस ने कहा, ‘बहुत से लोगों का अंदाजा है कि डेढ़ वर्ष के अंदर वह सत्ता से बेदखल हो सकते हैं। लेकिन, फिलहाल ऐसा संभव नहीं है।’ हालांकि, वर्ष 2020 में सत्ता में आने के लिए उन्हें वोट को अपने तरफ मोड़ना पड़ेगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।