MP By-Elections: कोलारस में 59, मुंगावली में 69% वोटिंग, सेसई खुर्द में कांग्रेस-बीजेपी ने फेेंकी कुर्सी

इंदौर।मुंगावली और कोलारस उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। उपचुनाव में कोलारस और मुंगावली दोनों ही जगह के मतदाताओं में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। शाम 3 बजे तक काेलारस में जहां 59 फीसदी मतदान हो चुका है, वहीं मुंगावली में 69 फीसदी वोटर वोट डाल चुके हैं। वहीं सेसई खुर्द में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर कुर्सियां फेंकी। पुलिस ने मामले को शांत करवाया।

- मुगावली टीआई को पक्षपात की शिकायत मिलने पर हटा दिया गया है। कोलारस के दीगोद पोलिंग बूथ पर बीजेपी प्रत्याशी के फोटो युक्त मतदाता पर्चिंयां बांटे पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इसकी शिकायत निर्वाचन अधिकारी से की है।

- पहली बार 30 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग करवाई जा रही है। मुंगावली में 8 अर्धसैनिक बल और 2 एसएएफ की कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं मतदान केन्द्रों पर 43 पेट्रोलिंग पार्टियां सतत निगरानी रख रही हैं।

मतदान के बाद मीडिया से चर्चा
- मतदान को देखते हुए दोनों विस क्षेत्र में अवकाश घोषित कर दिया गया है। शनिवार सुबह 7 बजे सबसे उम्मीदवार के एजेंटों की उपस्थिति में मॉकपोल हुआ।

- मुंगावाली में मतदान के लिए बनाए गए 264 केन्द्रों में से 114 केन्द्र संवेदनशील हैं, जहां पर अतिरिक्त सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से बगैर किसी डर और भय के निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की है।

- सुरक्षा के मद्देनजर शिवपुरी और अशोकनगर को जोड़ने वाली उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीमा को सील कर दिया गया है।

- कोलारस के बूथ नंबर 57 पर ईवीएम खराब होने पर मतदान देर से शुरू हुआ। ईवीएम में दिक्कत होने से यहां लंबी लाइन लग गई। सूचना के बाद मशीन को बदला गया, जब कहीं जाकर मतदान शुरू हुआ।

- मुंगावली के कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश सिंह ने सुरेल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद वोटरों से बात कर उन्होंने कहा कि जनता इस बार भी कांग्रेस को जिताएगी। मुझे इसका पूरा विश्वास है।

- वहीं कोलारस से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव ने खतौरा में अपना वोट डाला। कोलारस के दिगोद गांव में मतदान के दौरान वोटरों के बीच हलकी नोंकझोंक हुई। पुलिस की समझाइस के बाद मतदान शुरू हुआ।

- कई जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों को बीजेपी प्रत्याशी का फोटो और चिन्ह लगी हुई पर्चियां बांटने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत कांग्रेस ने आयोग से की है।

12 बजे तक 62 प्रतिशत मतदान

- उपचुनाव में मतदान उत्साह से मतदान कर रहे हैं। इसका प्रमारण कोलारस विस के बरखेड़ा मतदान केंद्र पर देखने को मिला। यहां दोपहर 12 बते तक 62 फीसदी मतदान हो चुका है। बूथ में 582 मतदाताओं में से 362 अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

पहली बार 30 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग

आयोग दोनों सीटों को संवेदनशील मानकर पहली बार 30 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग करवा रहा है। दोनों ही विस क्षेत्रों के 30-30 केंद्रों पर आयोग के पदाधिकारी सीधे नजर रखे हुए हैं। पूरे मतदान की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। मतदान केंद्रों पर 24 सशस्त्र बल की कंपनियां तैनात वहीं 151 माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगे हुए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने के अनुसार 575 मतदान केंद्रों में से 333 क्रिटिकल की श्रेणी में रखे गए हैं। चुनाव में 4 लाख 35 हजार 466 मतदाता मतदान का प्रयोग कर रहे हैं। दोनों ही सीटों का रिजल्ट 28 फरवरी को आएगा।


एक नजर दोनों विस क्षेत्रों पर
मुंगावली (अशोक नगर)
बृजेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस प्रत्याशी
बाई साहेब- भाजपा प्रत्याशी
कुल मतदाता 1,91,009 
पुरुष 1,02,075 
महिलाएं 88,937 
अन्य 1

2013 में मतदान -77.35


कोलारस (शिवपुरी)
महेंद्र सिंह यादव, कांग्रेस प्रत्याशी
देवेंद्र जैन, भाजपा प्रत्याशी
कुल मतदाता 2,44,457 
पुरुष 1,30,697 
महिलाएं 1,13,753 
अन्य 7

2013 में मतदान -72.82 फीसदी।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More