पीएनबी घोटाले पर जेटली ने तोड़ी चुप्पी

नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि बैंकिंग प्रणाली के साथ धोखाधड़ी करने वाले धोखेबाजों को सरकार पकड़कर रहेगी। साथ ही उन्होंने बैंक के बैंकों के प्रबंधन तंत्र को भी इस बात के लिए कठघरे में खड़ा किया वह अपने अंदर के गड़बड़ी करने वालों को रोकने में नाकाम रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और धोखाधड़ी के कथित साजिशकर्ता नीरव मोदी का नाम लिए बगैर जेटली ने देश में कतिपय कारोबारियों के खिलाफ नैतिकता का सवाल उठाया। उन्होंने यह भी सवाल किया क्यों बैंक के आंतरिक और बाहरी आॅडीटर इस धोखाधड़ी को पकड़ने में विफल रहे जो सात साल से चल रहा था।

एशिया-प्रशांत विकास वित्तीय संस्थानों के संघ (एडीएफआईएपी) की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा, ‘‘सरकार के रुप में यह हमारा दायित्व बनता है कि हम अपनी पूरी कानूनी क्षमता के साथ उन लोगों (धोखेबाजों) को पकड़ कर ही दम लें और उन्हें संभावित अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचाएं, ताकि यह सुनिश्चित हो कि देश के साथ कोई धोखा नहीं कर सकता है।’’ उल्लेखनीय है कि मोदी के हीरा आभूषणों का उपयोग हॉलीवुड अभिनेत्री केट ंिवसलेट और डकोटा जॉनसन जैसी हस्तियां करती हैं। उनसे जुड़ी कई फर्मों ने मुंबई में पीएनबी की शाखाओं से 2011 से 2017 के बीच फर्जी ऋण वचनबद्धता पत्र (एलओयू) जारी करवा कर उनके माध्यम से आयातित माल के लिए भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं से ऋण प्राप्त कर कथित धोखाधड़ी को अंजाम दिया। मोदी की संपत्तियों पर कई जांच एजेंसियों ने छापे मार रही हैं और बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। जेटली ने कहा कि सरकार फंसे कर्ज के मुद्दों का उच्च स्तर पर कदम दर कदम समाधान कर रही है, लेकिन इस धोखाधड़ी के सामने आने से इन प्रयासों के सामने एक चुनौती खड़ी हो गई है।

सरकारी बैंकों के प्रबंधको याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रबंधन की स्वायत्ता प्रदान की है और उन्हें सरकार से किसी तरह के फोन की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘जब प्रबंधन को अधिकार दिया गया है तो उससे उसका कारगर और उचित ढंग से इस्तेमाल करने की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में यह बैंक प्रबंधन के लिए खुद एक सवाल है कि क्या उनमें ही कुछ कमी है? और जाहिरा तौर पर इसका जवाब है कि वह दायित्व निभाने में विफल रहे हैं। जेटली ने कहा कि वे अपने बीच में ही गड़बड़ी करने वालों को पकड़ने में विफल रहे हैं। उन्होंने यहां तक सवाल किया कि अधिकारी कर क्या रहे थे।

ऑडिटरों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए जेटली ने कहा कि आंतरिक और बाहरी दोनों तरह के आॅडिटरों को अपने आप से पूछना चाहिए कि वे कर क्या रहे थे। वास्तव में यह तो वे अपनी निगाहें इधर उधर फेरे हुए थे या वे अनियमिताओं को पकड़ने विफल रहे। उन्होंने कहा कि आडिट पेशे का नियंत्रण करने वाले चार्टड अकाउंटेंटों को खुद के अंदर झांकना चाहिए। साथ ही निगरानी करने वाली एजेंसियों से उन्होंने कहा कि उन्हें यह पता लगाने की जरुरत है कि अनियमिताओं को पकड़ने के लिए किस तरह की अतिरिक्त नयी प्रणालियों को अपनाया जाना चाहिए, जिससे कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। इसके अलावा निगरानी एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छुटपुट मामलों को शुरु में ही पकड़ लिया जाए और उनकी कभी पुनरावृत्ति ना हो।
जेटली ने कहा कि धोखाधड़ी की लागत देश और करदाता को चुकानी पड़ती है।

"बिजनेस" से अन्य खबरें

सात ट्रेडिंग सेशन में 9 लाख करोड़ घटा अदाणी समूह का मार्केट कैप

नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।

Read More

Income Tax: आयकर पर पांच बड़े एलान, सात लाख तक टैक्स नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा और लीव एनकैशमेंट पर भी फायदा

नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Read More

वर्ष 2023 में भी रहेगा मंदी का माहौल, सप्लाई चेन के विकेंद्रीकरण का लाभ भारत व बांग्लादेश को

नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है। 

Read More

नए साल के साथ दुनिया पर मंदी का खतरा!

 नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है​ कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।

Read More

आरबीआई ने रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25% किया, बढ़ेगी लोन की ईएमआई

नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी। 

Read More

पेट्रोल-डीजल 40 पैसे सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं। 

Read More

त्योहारी सीजन में नहीं सताएगी प्याज और दालों की महंगाई

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।

Read More

अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो जाएगी 75% कर्मचारियों की नौकरी

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। 

Read More

बाजार में दिखी हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 17600 पार

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन  शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

Read More

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, झटके में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।

Read More