नोटबंदी से मंडियों में किसानों और व्यापारियों के हालात भी खस्ता

नोटबंदी की मार से नहीं उबर पा रही मंडी चने में तेजी, सोयाबीन में मंदी बरकरार गुना (एमपी मिरर)। शहर सहित जिले भर की कृषि मंडियों में नोटबंदी के चलते मंदी का दौर जारी है। मंडियों में किसानों और व्यापारियों की स्थिति बिगड़ गई है। मंडियों में नोटबंदी के दौरान हड़ताल और चक्का जाम जैसी स्थिति भी बनी। अब स्थिति यह बन रही है कि मंडियों में किसान अपनी उपज तो बेच रहे हैं, लेकिन पैसा देरी से मिलने से परेशान हो रहे हैं। दरअसल मंडी में फसलों को बेचकर भी किसानों को समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे उन्हें पैसे की चिंता सता रही है। इधर व्यापारी चेक देकर इतिश्री कर लेते हैं। वहीं दूसरी ओर किसानों को बैंक के चक्कर लगाने के साथ लाइनों में धक्का खाना पड़ रही है। 20 दिन बाद भी क्लियर नहीं हुए चेक फसल बेचने के बाद किसानों को चेक थमाए जा रहे हैं। लेकिन हालत यह है बैंकों किसानों का शीघ्र भुगतान नहीं हो पा रहा है। उनकी दूसरी सबसे बड़ी परेशानी यह है कि चेक क्लियर हो भी जाए तो उनके हाथ सिर्फ 24 हजार रूपए ही लगेंगे। एक सप्ताह के बाद उन्हें दूसरी किस्त मिल रही है। इस वजह से किसान बार-बार चक्कर लगाकर बैंकों के धक्के खा रहे हैं। कुल मिलाकर चेक लेने के बाद किसानों की फजीहत हो रही है। सोयाबीन का नहीं मिल रहा भाव नोटबंदी के बाद से सभी जिंसों में गिरावट आ गई है। गेहूं सहित सोयाबीन में किसी तरह का कोई उछाल नहीं आ सका है। लगभग यही स्थिति धनिया को लेकर भी बनी हुई हैै। किसानों को सोयाबीन का उम्मीद से बेहद कम भाव मिल रहा है। मंडी में सोयाबीन का भाव 2600 से लेकर साढ़े अ_ाईस सौ रूपये क्विंटल तक चल रहा है। ं हाई क्वालिटी और एक दम साफ आने वाली सोयाबीन 3 हजार रूपये क्ंिवटल तक बिक रही है। गेंहू के भाव 1900 से 2 हजार रूपये तक मिल रहे हैं। जबकि किसानों के द्वारा बोवनी के लिए खरीदे जा रहे चने के भाव में तेजी बरकरार है। यह किसानों के लिए चना 9 हजार रूपये प्रति क्विंटल से ऊपर चल रहा है। कैश डालते ही एटीएम खाली नोटबंदी: दो बार कैश डालने के बाद भी शाम तक खाली हो रहे एटीएम गुना। नोटबंदी के 41 दिन बाद भी बैंकों और एटीएम में कैश का कमी बना हुआ है। पहले एटीएम में जहां दो दिन में एक बार कैश डालता था, इसके बाद भी राशि निकालने में किसी को कोई परेशानी नहीं होती थी, लेकिन वर्तमान में दिन में दो बार कैश एटीएम में भरने के बाद भी शाम होते-होते वे खाली हो जाते है, जिससे लोगों को एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक राशि निकालने के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके बाद भी राशि नहीं निकलने से लोग परेशान हो रहे है। शहर में 50 से ज्यादा एटीएम है, जिनमें से 5-6 एटीएम तो ऐसे है, जो आए दिन खराब हो रहे है। 40 एटीएम ही चालू हालत में है, जिनमें रोजाना दो बार केश डालना पड़ रहा है। शहर में एसबीआई के एक दर्जन एटीएम है, जिनमें से शनिवार की सुबह मात्र दो एटीएम से ही राशि निकल रही थी, जबकि पांच एटीएम में राशि नहीं थी। इस कारण लोगों को राशि निकालने के लिए बस स्टेंड स्थित मुख्य शाखा के पास लगे एटीएम पर पहुंचना पड़ा। तब कहीं जाकर यहां से राशि निकाल पाए। यहां पर भी एटीएम से दो हजार का ही नोट निकला। इस नोट के खुल्ले करवाने के लिए लोग परेशान होते रहे। नुजूल कालोनी में रहने वाले अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें जरुरी कार्य के लिए राशि चाहिए थी, लेकिन धर्मकांटे के समीप लगे एटीएम से राशि नहीं निकली। इसलिए उसे मुख्य ब्रांच वाले एटीएम तक आना पड़ा। पहले भरते थे 25 से 30 लाख, अब 3-4 लाख पहले एटीएम में 100, 500 और 1000 के नोट के रूप में 25 से 30 लाख रुपए रखा जाते थे, लेकिन जब से 500 और 1000 के नोट बंद हुए है, तब से एटीएम में बड़ी राशि नहीं रखा पा रही है। एसबीआई के एटीएम में ही 2000 के नोट रखने की व्यवस्था शुरू हो पाई है। दूसरी बैंकों के एटीएम में सेटिंग नहीं हो पाने से 2 हजार का नोट नहीं रखा पा रहा है। ऐसी स्थिति में इन बैंकों को 100-100 रुपए के नोट ही एटीएम में रखना पड़ता है। लीड बैंक अधिकारी राजीव ठक्कर के अनुसार एटीएम से पर्याप्त राशि निकलती रहे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। एटीएम खाली होने पर उनमें दो बार तक राशि भरी जा रही है। यदि कोई एटीएम खराब है तो उसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। कुल मिलाकर नोटबंदी के 41 बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी हैं।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More