उमरिया। बांधवगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में दोनों पार्टियां चुनाव प्रचार तेज कर दी हैं। दिग्गज कांग्रेसी नेता कमलनाथ के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान दिग्विजय ने शिवराज सिंह को कोसते हुए बड़ा दलाल बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बड़ा झूठा करार दिया।
नरवार गांव में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को न सिर्फ जमकर कोसा, बल्कि चुनाव के दौरान कांग्रेसियों की खरीद-फरोख्त का आरोप भी लगाया। उन्होंने मंच से ही शिवराज को न सिर्फ सबसे बड़ा दलाल बताया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बड़ा झूठा करार दिया। यह अलग बात है कि उन्होंने कटनी हवाला केस में फंसे शिवराज के मंत्री संजय पाठक के मामले में बोलते हुए कांग्रेस का दामन भी दागदार कर कटघरे में खड़ा कर दिया। उनके साथ उनकी दूसरी पत्नी अमृता सिंह भी मौजूद थीं।
वहीं उन्होंने ईवीएम के बारे में कहा कि 2003 से मशीन पर मुझे भरोसा नहीं है, क्योंकि बटन दबाओ, तो आवाज जरूर आती है। लेकिन पता ही नहीं पड़ता है कि वोट कहां पड़ा यानि किस प्रत्याशी को पड़ा। आज के तकनीकी युग में कोई मशीन ऐसी नहीं है। जिसे हैक न किया जा सके, कोई भी सॉफ्टवेयर ऐसा नहीं है। जिसे हैक न किया जा सके, खुद अजय सिंह राहुल के पास उप चुनाव के लिए एक व्यक्ति आये थे, इनसे 2 करोड़ रुपए मांग रहे थे कि हम आपको चुनाव जितवा देंगे, वो अपना नाम तो नहीं बताये, लेकिन मेरे से कहे कि दो करोड़ रुपए प्रति विधान सभा लेंगें, ये पूरे देश में अधिकतम राजनीतिक दल इसके विरोध में हैं। लाल कृष्ण आडवानी ने भी इस पर शंका जताई थी, भाजपा के प्रवक्ता नर्सिंमन ने तो पूरी किताब लिखी है कि ईवीएम को कैसे हैक किया जा सकता है।
क्या कारण है कि विश्व का कोई भी विकसित देश ईवीएम का उपयोग नहीं करता है और तो और अटेर के राज्य चुनाव आयुक्त के सामने पहला बटन दबाया, तो भाजपा की पर्ची निकली, चौथा बटन दबाया तो कमल की पर्ची निकली, पांचवां बटन दबाया तो कमल की निकली, जो प्रेस के सामने दिखाया गया, उसमे ही गलत। राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस वालों को धौंस देती हैं कि तुम्हे जेल भिजवा दूंगी, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा हुआ, नतीजा आया तो उसको शून्य वोट मिला, उसने कहा कि मैंने खुद को वोट दिया है और मेरे घर के 13 वोट थे, वो तो निकलने चाहिए, आज पूरे देश में ईवीएम के प्रति शंका पैदा हो गई है।
वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा सिंधिया परिवार पर की गई टिप्पणी पर कहा कि वो राजमाता सिंधिया, जो इनके कारण जेल काटी थी, जिन्होंने अपने जेवर बेच–बेचकर जनसंघ को चलाया, जिनकी बेटी वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री हैं। दूसरी बेटी यशोधरा राजे सिंधिया शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल में हैं, उनके परिवार को शिवराज सिंह चौहान ने गद्दार कहा है, मैं इसकी निंदा करता हूं, अब वसुंधरा राजे सिंधिया, यशोधरा राजे सिंधिया और समस्त सिंधिया परिवार को सोचना चाहिए कि शिवराज सिंह चौहान के बारे में उनका क्या मत है, उनका क्या विचार है।
इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बारे में भी कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी और अमित शाह का जो जोड़ा है, गुजरात को लूटा और अब देश को लूट रहा है, अमित शाह के ऊपर कौन सा केस नहीं चला, जो व्यक्ति कोर्ट द्वारा प्रदेश से बाहर कर दिया गया था, ऐसा महान व्यक्ति ही मिला भारतीय जनता पार्टी को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए, रेता के खदान से चोरी कौन कर रहा है, भाजपा के लोग दलाली कर रहे हैं, पूरा का पूरा काम बंटा हुआ है, वसूली चालू है, भाजपा को शिवराज सिंह चौहान को ईमानदार लोगों की जरूरत नहीं है। उनको अमित शाह जैसे लोगों की देश में पूरे प्रदेश में आवश्यकता है, मैं तो इतना ही कहूंगा कि कोई भी पुराने आरएसएस और जनसंघ के जमाने में काम करने वाले लोगों से पूछें कि आज वो कहां हैं और नए–नए नेता खड़े हो गए हैं। दलालों और ठेकेदारों कि चल रही है, वही मंच पर जाते हैं, वही माला पहनाते हैं।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।