“स्वच्छ भारत” अभियान से भारत कितना स्वच्छ बना है, इस पर बहस हो सकती है, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं कि इससे लोगों में सफाई के प्रति जागरुकता बढ़ी है। यहां यूरोप में एक नए तरह का सफाई अभियान आजकल काफी सुर्खियों में है, जिसे “प्लॉगिंग” कहा जा रहा है। जॉगिंग करने वाले दलों द्वारा कचरा उठाना यानि पिक एंड जॉग। उससे बना नया ट्रेंड प्लॉगिंग। स्वीडन में शुरू हुआ ये ट्रेंड लोगों को खूब भा रहा है क्योंकि यहां मामला “आम के आम, गुठलियों के दाम” वाला है। प्लॉगिंग से एक तरफ शहर चकाचक रहता है तो दूसरा आपकी सेहत भी फिटफाट रहती है। जी हां, प्लॉगिंग दरअसल जॉगिंग करते हुए कूड़ा कचरा जमा करने को कहते हैं। बस आपको इतना करना है कि दौड़ते समय अपने हाथ में एक बैग लेकर चलना है और रास्ते में जो भी कचरा या प्लास्टिक आपको नजर आए, उसे इस बैग में डालते जाना है। वैसे भी हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप कुछ वजन लेकर जॉगिंग करते हैं तो इससे आपके शरीर को ज्यादा फायदा होता है।
प्लॉगिंग की शुरुआत 2016 में हुई, लेकिन अब इससे ज्यादा लोग अपना रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि सागरों में प्लास्टिक के बढ़ते स्तर को लेकर लोग ज्यादा से ज्यादा जागरुक हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले कैरेबियन सागर में तैरते प्लास्टिक और कचरे के द्वीप की फोटो या वीडियो शायद आपने भी देखी होगी। हम लोग इधर उधर बोलत, पॉलीथीन, पैकिंग कवर और दूसरी चीजें फेंक देते हैं, जिन्हें नदियां बहा कर सागर में पहुंचा देती हैं। सागर में जाकर यह कचरा तबाही का सबब बन रहा है। वैसे यूरोप में प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल को लेकर आम लोगों के रुख में बदलाव आया है। डेनमार्क और लक्जमबर्ग जैसे देशों में इनके इस्तेमाल पर टैक्स लगाना शुरू कर दिया है। वहीं जर्मनी के सुपरमार्केट प्लास्टिक बैग को तेजी से खत्म करने की राह पर है। खरीदारी करते हुए आपको प्लास्टिक के थैले के लिए अलग से पैसे देने पड़ते हैं। जोर बार-बार इस्तेमाल किए जा सकने वाले थैलों को बढ़ावा देने पर है। इस बीच, इंडोनेशिया की एक कंपनी ने शॉपिंग के ऐसे थैले बना दिए हैं, जिन्हें आपको फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि इस्तेमाल करने के बाद आप इन्हें पानी में घोल कर पी सकते हैं।
उधर, स्कॉटलैंड की सरकार ने कान साफ करने के लिए प्लास्टिक से बने ईयरबड के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने की घोषणा की है। ये ईयरबड समंदर की गंदगी का एक बड़ा कारण है। ईयरबड्स को आमतौर पर टॉयलेट में फ्लश कर दिया जाता है जिसके चलते ये समंदर में पहुंच जाते हैं। हालांकि आज की दुनिया में प्लास्टिक से पूरी तरह छुटकारा पाना तो संभव नहीं दिखता है, लेकिन इस कचरे को अगर कायदे से ठिकाने लगा दिया जाए तो शायद समस्या से निटपने में मदद मिल सकती है। ऐसे में, प्लॉगिंग एक बढ़िया आइडिया है। स्वीडन में बहुत से लोगों ने प्लॉगिंग को अपने लाइफ स्टाइल का हिस्सा बना लिया है। इसका असर भी साफ दिख रहा है। बताते हैं कि स्वीडन की राजधानी स्टोकहोम कभी इतनी साफ सुथरी नहीं थी, जितनी आजकल है। अब यूरोप के दूसरे शहरों में भी यह ट्रेंड लोकप्रिय हो रहा है। पेरिस में कुछ लोगों ने मिलकर एक प्लॉगिंग कम्युनिटी बनाई है। खबर है कि थाईलैंड में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। आप अगर ट्विटर पर #plogging सर्च करेंगे तो आपको बहुत सी तस्वीर दिख जाएंगी। इन तस्वीरों में कहीं आपको कचरा जमा करते लोग नजर आते हैं तो कहीं प्लास्टिक बैगों में जमा किए गए कचरे के साथ खुशी में पोज दे रहे लोग हैं।
दुनिया के हर देश की तरह भारत के लोगों को भी साफ सफाई और फिटनेस की जरूरत है। इसलिए प्लॉगिंग का आइडिया बुरा नहीं है। हो सकता है कि शुरू में लोग आपको हैरत भरी निगाहों से देखें। लेकिन इरादा नेक है। एक बार लोगों को बात समझ में आ गई तो मामला वायरल हो सकता है। आसपास बिखरी पॉलीथीन और कचरा भला किसे अच्छे लगते है। वैसे कई लोग पहले से ऐसे कामों में जुटे हैं। मुंबई के अफरोज शाह की मिसाल हमारे सामने हैं। मुंबई के वरसोवा बीच को साफ करने की उनकी पहल को दुनिया भर में सराहा गया। प्लॉगिंग या फिर ऐसी कुछ और पहल कर आप भी बदलाव का प्रतीक बन सकते हैं। तो फिर देर किस बात की। गेट, सेट एंड गो।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।