भोपाल।मध्य प्रदेश में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत गुरुवार को रिलीज नहीं होगी। फिल्म को लेकर हो रहे विरोध के कारण प्रदेश में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ने हाथ खड़े कर दिए है। उन्होंने थियटर मालिकों को फिल्म की कॉपी देने से इनकार कर दिया है। मुख्य सचिव बीपी सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों को एक्स्ट्रा अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
-दरअसल, बुधवार की शाम को उपद्रवियों ने एमपी नगर स्थित ज्योति टॉकीज में घुसकर पोस्टर फाड़े और आगजनी की। एक कार को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने लाठियां चलाईं तो भगदड़ मच गई। घंटेभर जमकर हंगामा हुआ।
-भोपाल सिनेमा एसोसिएशन के अनुसार, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर से फिल्म नहीं मिल पाने के कारण फिल्म का रिलीज नहीं होगी।
-वहीं, फिल्म को लेकर हो रहे विरोध को भी थियेटर संचालक फिल्म रिलीज नहीं होने का बड़ा कारण बता रहे है।
-हालांकि उनके मुताबिक रिलीज के पहले दिन देशभर में क्या स्थिति रहती है, इस पर भी ये निर्भर करेगा कि फिल्म रिलीज होगी या नहीं।
जबलपुर, छतरपुर और पन्ना में भी नहीं होगी रिलीज
-इसके पहले जबलपुर में फिल्म रिलीज के पहले मॉल संचालकोंं ने कलेक्टर से मिलकर साफ कर दिया कि वह अपने यहां फिल्म को प्रदर्शित नहीं करेंगे।
-छतरपुर और पन्ना में भी करणी सेना की धमकी के चलते टॉकीज संचालकों ने अपने कदम पीछे खींच लिए है। उन्होंने फिल्म को रिलीज न करने का फैसला किया है।
-इन दोनों शहरों में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होगा। यह फैसला सभी टॉकीज संचालको ने लिया है।
मप्र में फिल्म न लगने से रोजाना 30 लाख का नुकसान
-मप्र में पदमावत 200 स्क्रीन पर लगने वाली थी। इन स्क्रीन में औसतन 400 से 500 शो रोज दिखाए जाने थे। यानी फिल्म के रिलीज न होने की स्थिति में मध्यप्रदेश में रोजाना 30 लाख रुपए का नुकसान होगा। भोपाल में यह फिल्म 5 मल्टीप्लेक्स की 20 स्क्रीन और 8 से 10 सिंगल स्क्रीन में लग सकती थी।
जिलों को एक्स्ट्रा अलर्ट : बीपी सिंह
-मुख्य सचिव बीपी सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों को एक्स्ट्रा अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहाकि जो सिनेमा मालिक पद्मावत दिखाना चाहते हैं, उन्हें सुरक्षा दी जाएगी, उनका स्वागत है। लॉ एंड ऑर्डर को खराब नहीं होने दिया जाएगा।
सीएम से मिले सिनेमा संचालक
-उधर, सिनेमा संचालकों ने फिल्म प्रदर्शन को लेकर सीएम शिवराज सिंह से मिले। उन्होंने फिल्म को रिलीज करने को तैयार है, लेकिन हमने जनभावनाओं को देखते हुए फिल्म को नहीं रिलीज करने का फैसला किया है। उन्होंने कहाकि अगर शांति गई तो दो-तीन दिन में फिल्म को रिलीज कर देंगे। ज्योति टॉकीज सिनेप्लेक्स के बाहर साफ तौर पर लिखा गया है, फिल्म यहां पर रिलीज नहीं होगी।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।