मोदी-नेतन्याहू मीटः भारत-इजराइल के बीच द्विपक्षीय वार्ता आज, कई समझौते होने की उम्मीद

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारत दौरे पर हैं। उनकी भारत यात्रा कई मायनों में यादगार साबित होने वाली है।  रविवार को नई दिल्ली पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद ऐतिहासिक तीन मूर्ती चौक को 'हाइफा' नाम से जोड़कर दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती दी गई। रात के शानदार डिनर के बाद आज दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। इससे पचीस सालों के दोनों देशों के रणनीतिक रिश्ते और मजबूत होंगे। रक्षा, तकनीकी हस्तांतरण, साइबर, नवीनीकृत ऊर्जा, सिंचाई के अलावा आतंक के खिलाफ सहयोग बढ़ाने के लिए दोनो देश अहम समझौते करेंगे। कूटनीतिक मामलों के जानकार मानते हैं कि इजरायल भारत से अपने संबंधों को बहुत तरजीह देता है। इसलिए फलस्तीन के साथ भारत के अच्छे रिश्तों और यरुशलम पर विपरीत रुख की छाया आपसी संबंधों पर नही पड़ेगी।

इन क्षेत्रों में होगा समझौता 
जानकार मानते हैं भारत में जब भी भाजपा की सरकार रही है इजरायल के साथ भारत के संबंध परवान चढ़े हैं। अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में भी दोनों देशों के बीच रिश्तों की नई झलक देखने को मिली थी। 

आपसी समझ बढ़ेगी
पूर्व विदेश सचिव शशांक ने कहा कि नेतन्याहू का दौरा भारत और इजरायल दोनों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और यादगार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस गर्मजोशी से नेतन्याहू का स्वागत किया है ये दोनों देशों की बढ़ती समझ का संकेत है। पीएम मोदी को भी इजरायल यात्रा के दौरान इसी तरह का गर्मजोशी भरा स्वागत मिला था।
पूर्व विदेश सचिव ने कहा कि नेतन्याहू की यात्रा ऐसे समय मे हो रही है जब दुनिया में कई तरह के घटनाक्रम हुए हैं। इजरायल की राजधानी के रूप में यरुशलम को मान्यता देने के अमेरिकी प्रस्ताव का भारत ने विरोध किया है। शशांक ने कहा कि इजरायल जानता है कि भारत के रिश्ते फलस्तीन के अलावा मध्य एशिया व अरब देशों के साथ भी अच्छे हैं। उसने भारत की रणनीतिक जरूरतों और विचारों का सम्मान करते हुए आपसी रिश्तों की मजबूती पर जोर दिया है। ये समझ मौजूदा यात्रा से और मजबूत होगी।

इजरायल दौरा: 15 मिनट में 3 बार गले मिले मोदी और नेतन्याहू

आपसी रिश्तों को स्वतंत्र रूप से देखता है भारत
भारत इजरायल के साथ रिश्तों को स्वतंत्र रूप से देखता है लेकिन अरब देशों में रहने वाले करीब 60 लाख भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही रणनीतिक भागीदारी को आगे बढ़ाया जा सकता है।

रक्षा सहयोग बढ़ेगा
पूर्व विदेश सचिव ने कहा कि रक्षा व सैन्य छेत्र में भारत व इजरायल के सहयोग नेतन्याहू की यात्रा से नई ऊंचाइयों को छुएगा। इजरायल भारत को कई महत्वपूर्ण तकनीकी हस्तांतरण को तैयार है। उन्होंने कहा जब जब भारत को रक्षा क्षेत्र में सहयोग की जरूरत हुई है इजरायल ने कदम आगे बढ़ाकर सहयोग किया है। इजरायल भारत को रक्षा क्षेत्र में नए उपकरण देने और नई तकनीकी साझा करने को तैयार होगा। वह भारत के मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट से भी जुड़ने को तैयार दिखता है।

भारत-इजराइलः UN में 1 वोट हमारे रिश्तों को नहीं बदल सकता- नेतन्याहू
आतंकवाद पर कड़ा रुख
शशांक के मुताबिक दोनों देश आतंकवाद से पीड़ित हैं। इसलिए आतंकवाद पर इनका कड़ा रुख और आतंकरोधी सहयोग बढ़ाने का मसौदा वार्ता की मेज पर जरूर होगा। खासतौर पर आईएस और खुरासान की चुनौती के लिहाज से भी दोनो देशों के बीच सूचनाओं का आदान प्रदान जरूरी है।

चीन के मुकाबले सहयोग बढ़ाने पर जोर
पूर्व विदेश सचिव ने कहा कि चीन का हमारे मुकाबले दोगुना तीन गुना ज्यादा सहयोग इजरायल के साथ विभिन्न छेत्रों में है। भारत का ध्यान इस लिहाज से भी संतुलन साधने पर होगा।

अरब देशों से खटास नहीं
कूटनीतिक जानकार मानते हैं कि इजरायल से संबंधों की मजबूती से अरब देशों से खटास नहीं आएगी। क्योंकि भारत का अरब देशों के साथ स्वतंत्र तौर पर बेहतर संबंध हैं।
 

"नेशनल" से अन्य खबरें

हमारी सरकार का संकल्प है हर हाथ को काम, हर खेत को पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।

Read More

भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Read More

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने चांद पर रचा इतिहास... पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य ने दी बधाई

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया

भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।

Read More

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम पकरिया में विभिन्न वर्गों से किया संवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।

Read More

किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है : रक्षा मंत्री

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।

Read More

लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक 1000 की राशि बढ़कर होगी क्रमश: 3000 रूपए : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।

Read More

नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read More