भोपाल। यूपी के महोबा में हुए महाकौशल ट्रेन हादसे की जांच में अब एमपी इंटेलीजेंस भी जुट गई है। एमपी इंटेलीजेंस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। यूपी एटीएस के साथ सुरक्षा एजेंसियां संपर्क में हैं। इस हादसे में आतंकी साजिश का कनेक्शन अब एटीएस खंगाल रही है। एटीएस और फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल की ओर रवाना हो गई है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के महोबा में गुरुवार तड़के जबलपुर-महाकौशल एक्सप्रेस (12189) महोबा के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे दुर्घटना में ट्रेन की 8 बोगियां पटरी से उतर गई हैं, जिसमें लगभग 150 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 50 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह रेल दुर्घटना महोबा-कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच रात दो बजे के लगभग हुई।दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही थी। हालांकि हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी, इस वजह से किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
आतंकी वारदात की हो रही है जांच
उत्तरप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि एटीएस को जांच में बड़े सबूत मिले हैं। उनका कहना है कि इस मामले में आतंकी वारदात की जांच हो रही है। वहीं दूसरी ओर एमपी इंटेलीजेंस भी यूपी एटीएस के साथ जांच में जुट गई है।
माना जा रहा है कि इस मामले में उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट के आतंकियों से भी पूछताछ हो सकती है। अभी उज्जैन ब्लास्ट के आरोपी संदिग्ध आतंकी भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद हैं।
हादसे के बाद सुबह 10 सही बचे डिब्बों को झांसी के लिए रवाना कर दिया गया। घटनास्थल पर डिविजनल रेलवे मैनेजर और जीएम मौके पर मौजूद रहे। जिन्होंने हादसे की वजह जांच के बाद ही पता लगने की बात कही है। बताया गया है कि एक एसी2, तीन एसी3 और 4 स्लीपर कोच पटरी से उतरे हैं। इस हादसे से झांसी-इलाहाबाद रूट प्रभावित हुआ है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक महोबा स्टेशन से चलने के 10 किलोमीटर के बाद ही ट्रेन पटरी से उतर गई थी। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार कम थी, नहीं तो हादसा काफी बड़ा हो सकता था।
माना जा रहा है कि ट्रेन की रफ्तार कम होने की वजह से ही बड़ा हादसा टल गया। पटरी से उतरने के बाद महाकौशल एक्सप्रेस दो भागों में बंट गई थी। इंजन बाकी बोगियों को लेकर आगे चला गया था, जबकि 8 डिब्बे पटरी से उतरकर गिर पड़े।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।