भोपाल। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की चिंता सरकार और विधायकों को सताने लगी है। बड़ी संख्या में विधायक लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सड़कों की मांग कर रहे हैं, लेकिन वित्तीय संसाधनों की सीमित उपलब्धता के चलते लगातार मामला टलता जा रहा था।
भाजपा विधायक दल की बैठक में यह बात कई बार उठ चुकी है। गुरुवार को मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक आते हैं, सड़क की मांग उठाते हैं, इसलिए इनके काम पहले करिए।
बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि लोक निर्माण विभाग को इतनी राशि मुहैया करा दी जाए कि मार्च तक काम शुरू हो जाएं। सरकार की मंशा अप्रैल में बड़े स्तर पर भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम करने की है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कई सड़कों की हालत बेहद खराब है और ठेकेदार रखरखाव के काम में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैें। इसको लेकर लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह ठेकेदार और इंजीनियरों के साथ बैठक भी कर चुके हैं। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की वजह से ठेकेदारों को हो रहे नुकसान की भरपाई भी प्रदेश सरकार कर रही है।
विधायकों की सड़कें बनाने के लिए चाहिए 1 हजार 450 करोड़
सूत्रों के मुताबिक बैठक में विभागीय अधिकारियों ने सड़कों की स्थिति को लेकर पूरा ब्योरा मुख्यमंत्री के सामने रखा। उन्हें बताया गया कि विधायकों ने 1 हजार 800 किलोमीटर सड़क के प्रस्ताव दिए हैं। इसके लिए 1 हजार 450 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। इसी तरह एक हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें खराब हो चुकी हैं। इन्हें नए सिरे से बनाने के लिए 800 करोड़ और मुख्यमंत्री की सड़कों की घोषणाओं को पूरा करने के लिए साढ़े सात सौ करोड़ रुपए की जरूरत है।
सीमेंट-कांक्रीट की नहीं बनेंगी सड़क
बैठक में तय किया गया कि अब सीमेंट-कांक्रीट की सड़कें नहीं बनाई जाएंगी। इसकी जगह पहले की तरह डामर की सड़कें बनेंगी। दरअसल, विभाग ने पिछले कुछ समय से मुख्य जिला मार्ग (एमडीआर) पूरी तरह सीमेंट कांक्रीट के बनाने का निर्णय किया था, लेकिन इसको लेकर कई तरह की शिकायतें थीं। इनकी लागत भी अधिक होती है और यह वाहन के साथ स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं मानी जाती हैं।
गड्ढे भर रहे हो क्या
मुख्यमंत्री ने बैठक में पूछा कि क्या सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं। इस पर लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि बिना ठेकेदारों के गड्ढे भर रहे थे, इसलिए गति धीमी थी पर अब ठेके से रखरखाव का काम करने का फैसला किया है। इससे गति बढ़ेगी। दरअसल, विभाग ने यह व्यवस्था लागू कर दी थी कि मुख्य अभियंता यदि लिखित में ठेके से रखरखाव का काम करने के प्रस्ताव देते हैं तो फिर काम कराए जा सकते हैं। मुख्य अभियंताओं ने इसे नीतिगत मामला मानते हुए लिखित में नहीं दिया और काम लंबित होते गए।
जनवरी के बाद बताएंगे कितनी राशि दे पाएंगे
सूत्रों के मुताबिक बैठक में मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण, जल संसाधन जैसे विभागों को अधिक बजट देने की बात रखी। इस पर अपर मुख्य सचिव एपी श्रीवास्तव ने कहा कि जनवरी के बाद ही वित्तीय स्थिति देखकर ही बता पाएंगे कि कितनी राशि दे पाएंगे। मुख्यमंत्री ने निर्माण विभागों को 10 से 15 प्रतिशत और बाकी विभागों को 5-5 प्रतिशत अधिक राशि देने को कहा।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।