चौदहवीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र में करीब साढ़े तीन हजार से ज्यादा सवालों से विधायकों ने सरकार को घेरने की तैयारी की है। विपक्ष इस सत्र में भांवातर योजना, किसानों, महिला अपराध और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पर तीखे हमले करने वाला है। इन्हीं मुद्दों से जुड़े सवालों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है।
विधानसभा के दस बैठकों वाले शीतकालीन सत्र की शुरूआत चित्रकूट विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक नीलांशु चतुर्वेदी की शपथ के साथ होगी। सूत्र बताते हैं कि विधानसभा सचिवालय ने नीलांशु चतुर्वेदी को शीतकालीन सत्र में आने का आमंत्रण भेज दिया है। 27 नवंबर को सत्र की शुरूआत उनकी शपथ से होगी और फिर विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा व रामसिंह यादव सहित विभिन्न् गणमान्य लोगों के निधन का उल्लेख किया जाएगा। श्रद्धांजलि के बाद पहले दिन की कार्रवाई समाप्त हो जाएगी।
1352 सवाल ऑनलाइन आए
शीतकालीन सत्र में विधायकों ने 3 हजार 635 प्रश्न किए हैं। इनमें से 1836 तारांकित और 1799 अतारांकित प्रश्न हैं। विधायकों ने इस बार करीब 37 फीसदी से ज्यादा सवाल ऑनलाइन किए हैं। यह संख्या इस सत्र में 1353 पहुंच गई है, जबकि ऑफलाइन सवालों की संख्या 2282 है। साथ ही शीतकालीन सत्र में तीन अशासकीय संकल्प और नियम 139 की दो सूचनाएं भी कार्रवाई में शामिल हैं।
किसान, भावांतर योजना से निशाना
सूत्रों का कहना है कि चुनावी वर्ष शुरू होने से इस बार विपक्ष सरकार को हर मुद्दे पर घेरने का प्रयास करेगा। इसके लिए कांग्रेस विधायक दल ने फिलहाल रणनीति नहीं बनाई है, लेकिन इसके लिए सत्र के पहले दिन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद 27 नवंबर को बैठक बुलाए जाने की संभावना है।
प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने प्रमुख रूप से भावांतर योजना, भोपाल गैंगरेप, फसल बीमा नहीं मिलने, किसानों की आत्महत्या, महिला अपराध, कानून व्यवस्था, टीकमगढ़ में किसानों की पिटाई, खराब सड़कों आदि को टारगेट बनाया है।
यही नहीं, हाल ही में सरकार द्वारा लाई गई रेत नीति पर भी विपक्ष सरकार की घेराबंदी करेगा तो ग्वालियर में नाथूराम गोडसे के मंदिर व मुरैना में गांधी प्रतिमा के साथ अपमान के मुद्दों पर सरकार पर दोमुंही नीति अपनाने के आरोप लगाने की तैयारी में है। हालांकि भाजपा विधायक दल भी विपक्ष के हमलों से निपटने के लिए शुक्रवार को रणनीति बनाने जा रहा है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।