भोपाल .मध्य प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एक नवंबर से तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे. राज्य वर्ष 1956 में अस्तित्व में आया था. सरकार ने आयोजन राजधानी से लेकर ब्लॉक स्तर तक किए जाने का फैसला लिया है.
आधिकारिक तौर पर रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, एक नवंबर को सांस्कृतिक समारोह ‘मध्य प्रदेश-2022’ संकल्प पर केंद्रित कार्यक्रम होगा. दूसरे दिन केवल महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम भजन, लोक-गायन, मेला, हस्त-निर्मित वस्तुओं के स्टॉल, व्यंजन मेला, प्रतियोगिताएं व स्वास्थ्य संबंधी कार्यशालाएं होंगी. तीसरे दिन भारतीय खेल के प्रदर्शन एवं प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें युवा वर्ग और किसान भाग लेंगे.
बताया गया है कि राजधानी भोपाल में एक नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे मंत्रालय के सामने पार्क में स्थापना दिवस कार्यक्रम होगा, जिसमें शासकीय अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे.
स्थापना दिवस का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम राजधानी के लाल परेड मैदान में एक नवंबर की शाम को होगा. इसमें ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा गायन और ‘भव्य नाट्य श्रीकृष्ण’ का मंचन होगा.
राज्य के सभी जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तर पर एक नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और मुख्यमंत्री का संदेश वाचन होगा. साथ ही जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं व अन्य कार्यक्रम होंगे.
वहीं स्थापना दिवस आयोजन में ‘भव्य नाट्य श्रीकृष्ण’ के मंचन की सूचना पर राज्य में सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस आयोजन में सिर्फ हिंदू धर्म से संबधित कार्यक्रम क्यों होना चाहिए, जबकि यहां कई धर्मो के लोग रहते हैं. अन्य धर्मो की संस्कृति को भी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, क्योंकि यह राज्य सबका है, केवल एक धर्म के लोगों का नहीं.
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।