IBPS RRB Office Assistant Result 2017: नतीजे घोषित, ibps.in पर चेक करें अपना रिजल्ट

IBPS RRB Office Assistant Result 2017: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने रिजल्ट ibps.in से चेक कर सकते हैं। जहां स्केल 1 ऑफिसर्स प्रीलिम परीक्षा के नतीजों की घोषणा 6 अक्टूबर को हुई थी, वहीं ऑफिस असिस्टेंट के नतीजे 9 अक्टूबर, 2017 को घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट सोमवार शाम को लगभग 5 बजे घोषित किए गए। वेबसाइट पर रिजल्ट डिक्लेयर होने का नोटिफिकेशन लिंक आ चुका है और उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट देख सकते हैं। प्रीलिम में क्वॉलिफाई करने वाले मेन परीक्षा देंगे। मेन परीक्षा अगले महीने 12 नवंबर, 2017 को होगी। बता दें प्रीलिम परीक्षा का आयोजन 17, 23 और 24 सितंबर 2017 को कराया गया था। वहीं स्केल 1 ऑफिसर्स की भर्ती के लिए प्रीलिम परीक्षा का आयोजन 9, 10 और 16 सितंबर, 2017 को हुआ था। चलिए जानते हैं नतीजे घोषित होने पर आप कैसे रिजल्ट अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
Step 1: सबसे पहले ibps.in की वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: RRB CWE VI के लिंक पर क्लिक करें
Step 3: इसके बाद आपको ‘ऑनलाइन प्रीलिम एग्जाम रिजल्ट स्टेटस फॉर CWE RRB ऑफिस असिस्टेंट (मल्टिपर्पज)’ का लिंक नजर आएगा
Step 4: उस लिंक पर क्लिक करें, अपनी रजिस्ट्रेशन डीटेल्स भरें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें
Step 5: आपका रिजल्ट खुल जाएगा डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।
वहीं स्केल I के बाद स्केल II और III के लिए प्रीलिम परीक्षा का आयोजन भी नवंबर, 2017 में ही होगा। इसके बाद मेन परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट होंगे। खबरों के मुताबिक इंटरव्यू राउंड आगामी दिसंबर महीने में होने का अनुमान है। वहीं इंटरव्यू के बाद फाइनल सिलेक्शन के तहत अलॉटमेंट जनवरी या फरवरी 2018 तक हो सकती है। आईपीबीएस ने बड़े पैमाने पर कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इनमें से ऑफिस असिस्टेंट (मल्टिपर्पज) के 8,298 पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा IBPS द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों पर भी भर्ती होनी है, जिसके लिए परीक्षा 7 अक्टूबर से शुरू हो गई थी।
15,068 पदों में से ग्रुप A ऑफिसर्स और ग्रुप B में ऑफिस असिस्टेंट (मल्टिपर्पज) के पदों पर भर्ती इस प्रकार होगी।
स्केल 1 ऑफिसर्स- 5,023
स्केल 2 ऑफिसर्स- (कृषि)- 166
स्केल 2 ऑफिसर्स- (मार्केटिंग)- 35
स्केल 2 ऑफिसर्स- (कोषाध्यक्ष मैनेजर)- 13
स्केल 2 ऑफिसर्स- (लॉ)- 27
स्केल 2 ऑफिसर्स- (चार्टेड अकाउंटेंट)- 38
स्केल 2 ऑफिसर्स- (आईटी)- 95
स्केल 2 ऑफिसर्स- (जनरल बैंकिंग)- 1,373
स्केल 3 ऑफिसर्स– 1,169
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टिपर्पज)- 8,298

"बिजनेस" से अन्य खबरें

सात ट्रेडिंग सेशन में 9 लाख करोड़ घटा अदाणी समूह का मार्केट कैप

नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।

Read More

Income Tax: आयकर पर पांच बड़े एलान, सात लाख तक टैक्स नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा और लीव एनकैशमेंट पर भी फायदा

नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Read More

वर्ष 2023 में भी रहेगा मंदी का माहौल, सप्लाई चेन के विकेंद्रीकरण का लाभ भारत व बांग्लादेश को

नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है। 

Read More

नए साल के साथ दुनिया पर मंदी का खतरा!

 नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है​ कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।

Read More

आरबीआई ने रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25% किया, बढ़ेगी लोन की ईएमआई

नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी। 

Read More

पेट्रोल-डीजल 40 पैसे सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं। 

Read More

त्योहारी सीजन में नहीं सताएगी प्याज और दालों की महंगाई

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।

Read More

अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो जाएगी 75% कर्मचारियों की नौकरी

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। 

Read More

बाजार में दिखी हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 17600 पार

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन  शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

Read More

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, झटके में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।

Read More