अमेरिका के लॉस वेगास में एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। इस गोली बारी में मरने वालों की संख्या 59 पहुंच गई है, जबकि 515 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसे आधुनिक अमेरिका के इतिहास की सबसे भयावह गोलीबारी कांड बताया जा रहा है। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (FBI) ने इस घटना में किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन की संलिपप्तता से इनकार किया है। इससे पहले समाचार एजेंसी रायटर्स के हवाले से मिली खबर के मुताबिक इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि गोलीबारी करने वाले व्यक्ति ने हाल ही में इस्लाम कबूल किया था।
यह हमला मैंडले बे रिजॉर्ट एंड कैसीनो होटल के 32वीं मंजिल से किया गया। लॉस वेगास पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि एक संदिग्ध हमलावर को मार गिराया गया है। पुलिस ने होटल के कमरे में छोटे धमाकों के जरिए प्रवेश करने में सफलता पाई। शूटर स्टीफन पैडक (64) लॉस वेगास का ही रहने वाला था। पुलिस को फिलिपिनो ओरिजिन की मेरिलाउ डैनले नाम की एक महिला की भी तलाश है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह महिला हमलावर की साथी है। डैनले को पुलिस ने 'पर्सन आॅफ इंटरेस्ट' नाम दिया है। पुलिस ने इस महिला का फोटो भी जारी किया है।
मैंडले बे रिजॉर्ट एंड कैसीनो होटल परिसर में आयोजित कंसर्ट में जैसे ही गायक जेसन एलडिन ने गाना शुरू किया, वैसे ही गोलियां चलने की आवाज आने लगी। पहले लोगों ने उस पर खास ध्यान नहीं दिया, लेकिन जैसे ही चीख-पुकार मची, लोग आतंकी हमला समझकर भागने लगे। इस म्यूजिक कंसर्ट में करीब 40000 हजार लोग मौजूद थे। भीड़ में जिसे जिधर रास्ता दिखाई दिया, भाग लिया। रात के समय लोग समझ नहीं पा रहे थे कि गोलियां किधर से आ रही हैं। इसी के चलते बड़ी संख्या में लोग गोलियों के शिकार बने। भगदड़ में कुछ लोग कुचले जाने से भी घायल हुए।
प्रत्यक्षदर्शी लोम्बार्डो के अनुसार हमलावर के रुख से नहीं लग रहा था कि उसे किसी का डर था। वह मनमाने ढंग से फायरिंग कर रहा था। नजारा भयभीत करने वाला था। इससे पहले अमेरिका में जून 2016 में ओरलैंडो के नाइट क्लब में हुई फायरिंग की घटना में 49 लोग मारे गए थे। वह घटना आतंकी संगठन आइएस के हमलावर ने अंजाम दी थी। हालांकि इस घटना के बारे में दो वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों का कहना है हमलावर मानसिक रूप से बीमार था। उसकी इस बीमारी का पुराना इतिहास है। इस घटना के आइएस से जुड़ाव का कोई सुबूत नहीं है।
हमलावर के पास थीं आठ बंदूकें-राइफलें
होटल की 32वीं मंजिल पर स्थित हमलावर स्टीफन पैडक के कमरे से पुलिस ने अलग-अलग कैलीबर की आठ बंदूकें और राइफलें बरामद की हैं। इनमें कुछ लंबी दूरी तक मार करने वाली राइफलें हैं। ज्यादा लोगों को निशाना बनाने के उद्देश्य से स्टीफन बड़ी संख्या में कारतूस और मैगजीन लेकर बैठा था।
एयरपोर्ट की गतिविधियां रुकीं
मैंडले बे रिजॉर्ट लास वेगास के मैककैरेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक है। इसके कारण हमले की सूचना मिलते ही विमानों की उड़ान रोक दी गई और जो विमान उतरने वाले थे उन्हें नजदीकी हवाई अड्डों के लिए डायवर्ट कर दिया गया। हालात नियंत्रित होने पर हवाई अड्डे की गतिविधियां फिर शुरू हुईं। ट्रैफिक पुलिस ने इलाके का यातायात भी डायवर्ट कर दिया जिससे भागते लोगों को सड़क दुर्घटना का शिकार होने से बचाया जा सके।
कोई भारतीय प्रभावित नहीं:विदेश मंत्रालय
लास वेगास की घटना में किसी भारतीय के प्रभावित होने की सूचना नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, 'सेन फ्रांसिसको स्थित हमारा वाणिज्य दूतावास स्थिति पर नजर बनाए हुए है।'
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। यह हमारा कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति कोमिले, लोगों की कठिनाईयाँ दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। शासन-प्रशासन के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएँ। इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की कमी है। ऐसे में स्कूलों में 40 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में और सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विदिशा। जिले में सोमवार रात को वर्षा थमने के बावजूद बेतवा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण बेतवा किनारे बसी बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया है। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में तीन से चार फीट पानी होने के कारण नाव से लोगों को निकालना पड़ रहा है।
भोपाल। यातायात को सुगम बनाने और औद्योगिक विकास के लिए मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास के काम तेजी के साथ किए जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर रोप-वे बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी और लोक निर्माण विभाग के बीच अनुबंध हो चुका है।
भोपाल। पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे। मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी बुलंदशहर में दो साधुओं की नृशंस हत्या पर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने बुलंदशहर में डबल मर्डर (दो साधुओं की हत्या) के मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।
Rajya Sabha Election 2020: गुजरात के राज्यसभा चुनाव में खींचतान के बीच भाजपा के लिए एक राहत की खबर यह है कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) ने चुनाव में समर्थन करने के संकेत दिए हैं। पार्टी के विधायक महेश वसावा ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात के बाद कहा कि 24 मार्च को कार्यकारणी की बैठक में समर्थन पर अंतिम फैसला होगा।
राज्यसभा चुनाव का प्रक्रिया जारी है और इस बीच बुधवार को 37 लोगों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने की समयसीमा बीत जाने के बाद इन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। मालूम हो की राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 17 राज्यों में नामांकन भरे गए थे जिनमें से 37 का निर्विरोध चुनाव हो चुका है वहीं अब 26 मार्च को बची हुई 18 सीटों के लिए मतदान करावाया जाएगा। जिन सीटों के लिए मतदान होगा उनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर एवं मेघालय में एक-एक सीट शामिल है।
Three years of Yogi Sarkar : उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी (BJP) की योगी सरकार ने 18 मार्च को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। लखनऊ में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनौतियों और संभावनाओं के महासमर में संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं।