इंदौर। निजी स्कूलों के शिक्षकों को 12 हजार रुपए में डिप्लोमा देने की घोषणा के बाद शिक्षकों की लाइन लग गई है। प्रदेश में एक लाख शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य था। अब तक 1.37 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। निजी स्कूलों के शिक्षक योजना को लेकर अब भी असमंजस में हैं।
उन्हें नहीं पता कि डिप्लोमा के बाद सरकारी नौकरी में इसका फायदा मिलेगा या नहीं। प्रदेश सरकार भी इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे रही। मार्च 2019 के बाद पहली से आठवीं कक्षा तक वे ही शिक्षक पढ़ा सकेंगे जिनके पास डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीईएलएड) होगा।
निजी स्कूलों के शिक्षक डिप्लोमा कर सकें इसके लिए सरकार राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान के माध्यम से उनका ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कर रही है। दो साल के डिप्लोमा कोर्स के लिए 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से फीस लगेगी। शिक्षक ऑन लाइन ट्रेनिंग ले सकें इसके लिए उन्हें डिश टीवी कनेक्शन के नाम पर 1500 रुपए प्रतिवर्ष की छूट भी दी जा रही है।
12वीं में 50 फीसदी अंक जरूरी
डीईएलएड के लिए 12वीं में न्यूनतम 50 फीसदी अंक होना जरूरी हैं। ऐसे शिक्षक जो ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट तो हैं लेकिन 12वीं में न्यूनतम अंक की पात्रता से कम हैं उन्हें भी श्रेणी सुधार के लिए दोबारा 12वीं की परीक्षा देना होगी। जिन शिक्षकों के पास बीएड की डिग्री है उन्हें भी 6 माह का ब्रिज कोर्स करना होगा।
शिक्षक असमंजस में
डीईएलएड को लेकर निजी स्कूलों के शिक्षक परेशान हो रहे हैं। भोपाल से भी कोई जानकारी नहीं मिल रही। यह भी नहीं पता कि जिन शिक्षकों ने 11वीं बोर्ड की परीक्षा पास की है उन्हें क्या करना है।
-गोपाल सोनी, अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन
यह न्यूनतम अर्हता है
मार्च 2019 के बाद किसी भी स्कूल में आठवीं तक पढ़ाने के लिए डीईएलएड होना अनिवार्य होगा। शिक्षकों को इसका कोई फायदा प्रतियोगी परीक्षा में मिलेगा या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। यह सिर्फ न्यूनतम अर्हता है। राज्य सरकार की तरफ से कोई आदेश नहीं आया है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।