डोकलाम: कूटनीति के जरिए भारत ने चीन को ऐसे किया चित

भारत ने विदेश नीति को लेकर यूं तो कई तरह की चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन डोकलाम विवाद हाल के वर्षों में देश के सामने पेश आईं सबसे मुश्किल चुनौतियों में से एक था। दो महीने से ज्यादा समय तक चले इस गतिरोध को सफलतापूर्वक खत्म किया गया और इसी के साथ एशिया की दो बड़ी शक्तियां एक तरह से युद्ध के मुहाने से वापस लौट आईं। अगर डोकलाम विवाद सैन्य संघर्ष में तब्दील होता तो शायद फिर उसे रोक पाना मुमकिन नहीं हो पाता। भारत ने संयम और कूटनीति के रास्ते पर चलते हुए चीन की हर चाल नाकाम कर दी।

डोकलाम का मुद्दा 2013 के डेपसांग और 2014 में चुमार में हुई घटनाओं से एक मामले में समान था। तीनों घटनाओं में चीन ने सीमा पर ज्यादा जमीन कब्जाने के लिए 'जमीनी हकीकत' को बदलने की कोशिश की। डोकलाम की घटना में फर्क बस इतना था कि चीन यह हरकत भूटान की सीमा में घुसकर कर रहा था। इसके पीछे चीन की मंशा तीनों देशों के सीमा को एक नया आकार देकर अपना दबदबा बढ़ाने की थी। दूसरी तरफ भारत के लिए भी यह घटना इसलिए अलग थी कि उसे अपनी सुरक्षा चिंताओं की खातिर और भूटान की सीमा की रक्षा के लिए अपनी सेना को तीसरे देश में भेजनी पड़ा। 

चीन द्वारा डोकलाम में किए जा रहे सड़क निर्माण को सफलतापूर्वक रोकने के बाद भारत को तीन बड़े काम करने थे। मौके पर डटे रहने के साथ चीन के पटलवार के लिए खुद को तैयार करना, भूटान के हितों और सीमाई संप्रभुता की रक्षा करते हुए चीन के दबाव को झेलना। भारत ने सबसे पहले उस इलाके में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई। तैयारियां कुछ इस तरीके से की गईं कि पूरे मॉनसून और सर्दी के मौसम में भी वहां टिका जा सके। 1962 के युद्ध से सबक लेते हुए भारत ने LAC के अन्य हिस्सों में भी अपनी मौजूदगी पुख्ता की, क्योंकि भारत को आशंका थी कि चीन डोकलाम जैसे दूसरे इलाकों में भी इसी तरह की हरकत कर सकता है। खास तौर पर ऐसे इलाकों में जहां डोकलाम की तरह भारत को भौगोलिक लाभ नहीं मिलेगा।

दूसरी तरफ कूटनीति के स्तर पर हालात और मुश्किल थे। भारत के खिलाफ मौखिक हमले करते हुए चीन ने एक तरह से मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ रखा था। यह चीन का माइंड गेम था जिसमें उसे महारत हासिल है। अपनी 'थ्री वॉरफेयर्स स्ट्रैटिजी' के तहत चीन अपने सरकारी मीडिया के जरिए, मनोवैज्ञानिक रूप से और कानून तरीके से वार करता है। हाल के वर्षों में चीन ने फिलिपींस के साथ यही रणनीति अपनाई थी। इसी का नतीजा था कि UNCLOS ( संयुक्त राष्ट्र की समुद्री कानून संधि) ट्राइब्यूनल में चीन के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बावजूद उसे झुकना पड़ा था।

कूटनीति के स्तर पर पहला कदम उठाते हुए विदेश मंत्रालय ने 30 जून को विस्तृत बयान जारी किया। इसके ठीक पहले 29 जून को भूटान की ओर से भी बयान जारी किया गया था। इसके बाद अगले दो महीनों तक, सरकार ने किसी तरह की आक्रामक बयानबाजी नहीं की। यहां तक कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और एनएसए अजीत डोभाल के खिलाफ चीन के बयानों पर भी भारत ने टिप्पणी करने से परहेज किया। चीन मीडिया और सेना की युद्ध की धमकियों और खुद को श्रेष्ठ बताने वाले के बड़बोलेपन पर भी भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

दूसरी तरफ चीन ने अपने सरकारी मीडिया को भारत के खिलाफ आग उगलने की पूरी छूट दे रखी थी, लेकिन चीन की इस रणनीति का भारत पर कोई असर नहीं हुआ। भारत भी अगर उसी स्तर पर जाकर चीन को जवाब देता तो एक तरह से वह चीन के जाल में फंस जाता, पर ऐसा हुआ नहीं। भारत ने शांत रहते हुए अपनी सैन्य तैयारियों को पुख्ता किया। इस बीच भारत और चीन के अधिकारियों के बीच पेइचिंग और नई दिल्ली में डोकलाम को लेकर बातचीत शुरू हो गई। भारत की ओर से एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव जयशंकर और विजय गोखले चीनी अधिकारियों से बात कर रहे थे।

कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में एक छोटी मीटिंग के बाद, हैम्बर्ग में प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई मुलाकात से कुछ खास हासिल नहीं हो पाया। हालांकि अस्ताना में इतना जरूर हुआ कि दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि मतभेदों को विवाद का रूप नहीं लेने दिया जाएगा। अधिकारियों के बीच शुरुआती बातचीत भी बेनतीजा ही रही, क्योंकि चीन इस बात पर अड़ा हुआ था कि भारत को पहले अपनी सेना वापस बुलानी होगी। इसके बाद सुषमा स्वराज ने संसद में दिए अपने बयान में चीन को यह कहकर बड़ा संदेश दिया कि अगर दोनों सेनाएं डोकलाम से एकसाथ पीछे हटती हैं, तो यह भारत को मंजूर होगा।

दूसरे शब्दों में, भारत चाहता था कि डोकलाम में 16 जून के पहले की स्थिति फिर कायम हो, लेकिन चीन वहां सड़क निर्माण या कोई दूसरा बदलाव करने की कोशिश न करे। दोनों देश इस बात को लेकर भी बेहद सर्तक थे कि दोनों के सैनिक एक दूसरे के खिलाफ कभी हथियार तानकर न खड़े हों। यही वजह है कि तनाव चरम पर होने के बावजूद सीमा पर एक गोली नहीं चली। यह इस बात का साफ इशारा था कि दोनों देश इस विवाद को अगले पड़ाव पर नहीं ले जाना चाहते।

इस बीच पूरी दुनिया भारत-चीन के बीच कायम गतिरोध को एक टेनिस मैच की तरह देख रही थी। भारत को इस बात का अहसास था कि अगर वह झुकता है तो पड़ोसी देशों के बीच उसकी विश्वसनीयता मिट्टी में मिल जाएगी। साथ ही आसियान रीजन में खुद को बड़ी भूमिका में देखने की भारत की कोशिशों को भी इससे बड़ा झटका लगता। चीन हमेशा से इस इलाके में आक्रामक रुख अख्तियार करता रहा है, लेकिन आखिरकर भारत की संतुलित कूटनीति के आगे झुकते हुए उसे दोनों सेनाओं के एकसाथ डोकलाम से पीछे हटने की बात पर सहमत होना ही पड़ा।

"नेशनल" से अन्य खबरें

हमारी सरकार का संकल्प है हर हाथ को काम, हर खेत को पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।

Read More

भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Read More

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने चांद पर रचा इतिहास... पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य ने दी बधाई

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया

भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।

Read More

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम पकरिया में विभिन्न वर्गों से किया संवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।

Read More

किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है : रक्षा मंत्री

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।

Read More

लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक 1000 की राशि बढ़कर होगी क्रमश: 3000 रूपए : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।

Read More

नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read More