नारायण मूर्ति समेत सभी को साथ लेकर चलेंगे नंदन नीलेकणि

 

बेंगलुरु। इन्फोसिस संस्थापकों द्वारा एक तरह का बगावत किये जाने के बाद नये चेयरमैन के तौर पर कंपनी में लौटे नंदन नीलेकणि ने निवेशकों और कर्मचारियों की चिंताएं दूर करने की भरपूर कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह कंपनी में लांग टर्म गवर्नेंस स्थापित करने, स्थायित्व लाने और कंपनी के करिश्माई व अहम संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति के साथ संबंध सुधारने पर गौर करेंगे।

62 वर्षीय नीलेकणि कंपनी के सात संस्थापकों में से एक हैं। वे कंपनी के सीईओ भी रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने निवेशकों से कांफ्रेंस कॉल की, मीडिया से बात की और बोर्ड मीटिंग में भी हिस्सा लिया। बोर्ड मीटिंग के बाद जारी बयान में मूर्ति के हालिया दिनों में उपजे मतभेदों को दुर्भाग्यपूर्ण कहा गया है। नीलेकणि ने कहा, 'मैं कंपनी में वापस लाया गया हूं क्योंकि बहुत विपरीत परिस्थितियों में काम करने और सफल रहने का मेरा रिकॉर्ड रहा है। मैं इसलिए भी यहां हूं क्योंकि मैं आम सहमति में भरोसा रखता हूं।' अपने लक्ष्यों को लेकर उन्होंने कहा, 'पहला लक्ष्य है स्थायित्व लाना और यह सुनिश्चित करना कि बोर्ड सदस्यों से लेकर निवेशक तक सभी एक साथ हों। दूसरा लक्ष्य यथाशीघ्र सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू करना है, जिसके लिए एक सर्च एजेंसी को भी चुना गया है।'

उन्होंने बोर्ड के लिए टिकाऊ प्रशासनिक ढांचा बनाने की बात भी कही। इसके लिए नामांकन कमेटी से अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगी गई है। रणनीति की समीक्षा और भविष्य को लेकर अक्टूबर में ब्लूप्रिंट पेश करने को भी नीलेकणि ने अपने लक्ष्यों में शुमार किया। हालांकि उन्होंने इस सवाल को टाल दिया कि सिक्का द्वारा 2021 तक 20 अरब डॉलर (1,280 अरब रुपये) के राजस्व के लक्ष्य की समीक्षा होगी या नहीं।

नीलेकणि ने कंपनी संस्थापकों और बोर्ड के बीच मतभेदों पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मैं 100 फीसद हिस्सेदारों का प्रतिनिधि हूं और सुनिश्चित करना चाहता हूं कि दूरदर्शी व्यक्तित्व व सह संस्थापक नारायणमूर्ति और बोर्ड के बीच अच्छे संबंध बने रहें।' नीलेकणि ने मूर्ति और कुछ अन्य संस्थापकों की ओर से कंपनी के प्रशासन को लेकर शिकायतों को भी गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मैं निजी तौर पर निष्पक्ष होकर जांच रिपोर्ट देखूंगा और उचित कार्रवाई का फैसला करूंगा।' हालांकि इजरायल की कंपनी पनाया के अधिग्रहण में धांधली को लेकर आई जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के सवाल को उन्होंने टाल दिया।

नीलेकणि के आने के बाद रुका औचित्यहीन : सिक्का

इन्फोसिस में बतौर चेयरमैन नंदन नीलेकणि के आते ही कंपनी से पूरी तरह विदाई लेने पर पूर्व सीईओ विशाल सिक्का ने कहा कि अब कंपनी में बने रहने का औचित्य नहीं था। पिछले हफ्ते सीईओ पर से इस्तीफा देने के बाद उन्हें वाइस चेयरमैन बनाया गया था। गुरुवार को चेयरमैन आर शेषासायी ने दो निदेशकों और सिक्का के साथ कंपनी और बोर्ड छोड़ने का फैसला किया था। सिक्का ने कहा कि नीलेकणि की वापसी के बाद भी कंपनी से जुड़े रहना अर्थहीन था। सिक्का ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने सह संस्थापक नारायणमूर्ति के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की थी। उनकी टिप्पणी केवल उन परिस्थितियों पर थी, जिससे ध्यान भंग हो रहा था।

"बिजनेस" से अन्य खबरें

सात ट्रेडिंग सेशन में 9 लाख करोड़ घटा अदाणी समूह का मार्केट कैप

नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।

Read More

Income Tax: आयकर पर पांच बड़े एलान, सात लाख तक टैक्स नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा और लीव एनकैशमेंट पर भी फायदा

नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Read More

वर्ष 2023 में भी रहेगा मंदी का माहौल, सप्लाई चेन के विकेंद्रीकरण का लाभ भारत व बांग्लादेश को

नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है। 

Read More

नए साल के साथ दुनिया पर मंदी का खतरा!

 नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है​ कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।

Read More

आरबीआई ने रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25% किया, बढ़ेगी लोन की ईएमआई

नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी। 

Read More

पेट्रोल-डीजल 40 पैसे सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं। 

Read More

त्योहारी सीजन में नहीं सताएगी प्याज और दालों की महंगाई

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।

Read More

अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो जाएगी 75% कर्मचारियों की नौकरी

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। 

Read More

बाजार में दिखी हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 17600 पार

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन  शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

Read More

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, झटके में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।

Read More