अमित शाह का कार्यकर्ताओं को मंत्र, 50 साल के लिए सत्ता में आई है बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी पांच-दस नहीं, बल्कि 50 साल के लिए सत्ता में आई है, और यह भाव कार्यकर्ताओं के भीतर होना चाहिए, तभी देश में आमूलचूल परिवर्तन संभव है.

भोपाल के तीन दिवसीय दौरे पर आए शाह ने पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "संगठन के कार्यकर्ताओं को अब आराम करने का अधिकार नहीं है, इस राष्ट्र में आमूलचूल सकारात्मक परिवर्तन देखना चाहते हैं तो हमें बिना थके, बिना रुके अपनी दिशा में आगे बढ़ते रहना है."

उन्होंने कहा, "हम सत्ता में 5-10 साल के लिए नहीं, कम से कम 50 साल के लिए आए हैं. इस मानस के साथ ही हमें आगे बढ़ते जाना है और इस विश्वास के साथ आगे बढ़ना है कि 40-50 साल की सत्ता के माध्यम से इस राष्ट्र में एक व्यापक परिवर्तन हम खड़ा करेंगे."

'2014 की विजय से संतोष नहीं'

अमित शाह ने आगे कहा, "हमारे पास आज केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है. 330 सांसद और 1387 विधायक हैं. हमें आज पार्टी सर्वोच्च स्थान पर दिखाई देती है. लेकिन 2014 की विजय को भी उत्कृष्ट कार्यकर्ता सर्वोच्च नहीं मानता है, इसलिए हमें इससे बहुत आगे जाना है."

'नागरिकों के भरोसे पर खरा उतरना है'

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, "कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कामरूप से कच्छ तक कोई बूथ ऐसा नहीं रहे, जहां हम न हों. देश ने हमारे ऊपर बहुत भरोसा किया है, इसलिए हमें भी अपने नागरिकों के भरोसे पर खरा उतरना है."

शाह ने कहा कि पार्टी के भीतर विभाग और प्रकल्पों की रचना बदलते दौर की मांग पूरी करने का उत्कृष्ट माध्यम है. इन विभागों और प्रकल्पों की सक्रियता और दिशा पार्टी को अंत्यत सुखद अनुभूति प्रदान करेगी.

इस अवसर पर मंच पर संगठन महामंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अनिल जैन और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान उपस्थित थे.

बैठक के दौरान अमित शाह ने सभी को नसीहत दी कि बैठक की बात बाहर नहीं जानी चाहिए. उन्होंने बैठक के दौरान मोबाइल का उपयोग न करने का निर्देश भी दिया. बैठक से निकले मंत्री गौरीशंकर शेजवार, विश्वास सारंग, सांसद प्रहलाद पटेल और विधायक बाबूलाल गौर ने कहा कि उनसे कहा गया है कि मीडिया से बात नहीं करनी है.

बीजेपी में आंतरिक लोकतंत्र, कांग्रेस में नहीं

वहीं शाम को समन्वय भवन में आयोजित 'नया भारत मंथन' कार्यक्रम में शाह ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, वहां सोनिया गांधी के बाद अध्यक्ष कौन होगा, सब जानते हैं. मगर बीजेपी में अमित शाह के बाद अध्यक्ष कौन होगा, यह कोई नहीं बता सकता, क्योंकि बीजेपी में आंतरिक लोकतंत्र है.

शाह ने आगे कहा, "कांग्रेस वह दल है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र मर गया है, वह देश के लोकतंत्र की सेवा नहीं कर सकती है. देश में 1650 से ज्यादा दल आजादी के बाद पंजीकृत हुए हैं, मगर बीजेपी के अलावा इक्की-दुक्की पार्टियां ही ऐसी हैं, जिनमें आंतरिक लोकतंत्र है."

स्वागत में दुल्हन की तरह सजा भोपाल

अमित शाह तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार सुबह नौ बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचे. स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक नेताओं ने उनकी अगवानी की. शाह के स्वागत में पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया. शाह ने रास्ते में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राजाभोज और डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया.

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More