कांग्रेस से मिली हार पचा नहीं पा रही है भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल की जीत को भाजपाई आसानी से पचा नहीं पा रहे हैं। पटेल की जीत कमजोर हो रही कांग्रेस के लिए तो संजीवनी साबित हुई। लेकिन भाजपा के लिए घातक। परिणाम आने के दो दिन बाद पराजित उम्मीदवार बलवंत सिंह राजपूत चुनाव आयोग के दो मतों को रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत जाने की तैयारी में हैं। भाजपा के गुजरात के प्रभारी महासचिव और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कुछ पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह जानकारी दी। उनके मुताबित इस तरह के मामले में पार्टी के बजाए उम्मीदवार ही अदालत जाते रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले में चुनाव आयोग का फैसला न नियमों के हिसाब से है न ही सबूत के हिसाब से सही है। उनका कहना है कि अगर कांग्रेस के दो वोट रद्द नहीं होते तो जीत के लिए आवश्यक मतों की संख्या 44 के बजाए 45 हो जाती यानि प्रथम वरियता मत से अहमद पटेल नहीं जीत पाते और दूसरी वरियता में ज्यादा मतों के आधार पर कांग्रेस के बागी बलवंत सिंह जीत जाते।

भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने बताया कि जनता दल (एकी) विधायक और एनसीपी के एक विधायक का वोट भाजपा उम्मीदवार बने राजपूत को मिला। यादव और गोयल इस बात से प्रसन्न हैं कि इस चुनाव में कांग्रेस के 57 विधायकों में से केवल 44 ने उसका साथ दिया। लेकिन इन नेताओं के पास इस सवाल का जबाब नहीं था कि जब चुनाव जीतने के लिए 45 वोट ही चाहिए तो पार्टी प्रमुख अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए 46-46 वोट क्यों आबंटित किए गए। दूसरे जब भाजपा के पास संख्या नहीं थी तो तीसरी सीट को प्रतिष्ठ का सवाल क्यों बनाया। सामान्य ढंग से कांग्रेस से भाजपा में आए बलवंत सिंह राजपूत चुनाव लड़ते और और उनको भाजपा के बाकी विधायक वोट करते। अगर वे कांग्रेस के और विधायक जुटा पाते तो जीतते अन्यथा सम्मानजनक हार होती।
अमित शाह और भाजपा के अनेक रणनीतिकार अमदाबाद में कई दिनों तक जमे रहे और हर स्तर पर प्रयास करते रहे। भाजपा फिर भी सफल नहीं हो पाई। इससे उसकी राज्य सभा की सीटें नहीं घटीं बल्कि अब तो 58 सीटें लेकर वह राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन चुकि है। भाजपा की परेशानी दूसरी थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नौ अगस्त 2014 को भाजपा की बागडोर संभाली थी। उसके बाद से उन्हें बिहार और दिल्ली विधान सभा चुनाव के अलावा कोई और पराजय नहीं झेलनी पड़ी थी। बिहार में भी नीतीश कुमार ने राजद से नाता तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बना ली है। इसे भी नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी के तुरंत फैसला लेने की क्षमता की जीत माना जा रहा है।
अमित शाह के अध्यक्ष बनने के तीन साल बाद भाजपा के अभूतपूर्व विस्तार पर उनके अभिनंदन में गुजरात कांटा जैसा चुभने लगा है। शाह के अध्यक्ष बनने से पहले छह राज्यों में भाजपा की सरकार थी। इसमें तीन में भाजपा का मुख्यमंत्री और तीन में उपमुख्यमंत्री था। अब 11 राज्यों में सरकार है और नौ में भाजपा का मुख्यमंत्री और दो में उपमुख्यमंत्री है। भाजपा के सदस्यों की संख्या 11 करोड़ बताई जा रहा है। कहा जा रहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बन गई है। भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान 5.6 लाख किलोमीटर की यात्रा की। केंद्र और इतने राज्यों में सरकार होने के बावजूद आज भी अमित शाह सामान्य यात्री की तरह हवाई यात्रा करते हैं। पार्टी कार्यालय या सरकारी गेस्ट हाउस में रुकते हैं। इन तीन सालों में तमाम उपलब्धियां उनके नाम हैं लेकिन एक राज्य सभा के चुनाव ने उनकी सभी क्षमताओं पर सवालिया निशान लगा दिया। इसलिए भाजपा नेता इस हार को आसानी से पचा नहीं पा रहे हैं। कहने के लिए आज भी भूपेंद्र यादव और पीयूष गोयल इस चुनाव में पार्टी की क्षमता बढ़ने का दावा कर रहे थे लेकिन जिस तरह से बार-बार इसका उल्लेख किया जा रहा है, उससे भाजपा नेताओं की बेचैनी को समझा जा सकता है। भाजपा इसलिए भी परेशान है कि कुछ महीने बाद ही गुजरात विधानसभा के चुनाव होने हैं।

"स्पेशल रिपोर्ट" से अन्य खबरें

प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे।

Read More

श्योपुर को कुपोषण के कलंक से करना है मुक्त : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। यह हमारा कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को‍मिले, लोगों की कठिनाईयाँ दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। शासन-प्रशासन के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएँ। इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

Read More

मप्र के सरकारी स्कूलों में होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की कमी है। ऐसे में स्कूलों में 40 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में और सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 

Read More

मुख्यमंत्री शिवराज ने हेलिकाप्‍टर से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे

विदिशा। जिले में सोमवार रात को वर्षा थमने के बावजूद बेतवा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण बेतवा किनारे बसी बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया है। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में तीन से चार फीट पानी होने के कारण नाव से लोगों को निकालना पड़ रहा है। 

Read More

प्रदेश में भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर बनेंगे रोप-वे

भोपाल। यातायात को सुगम बनाने और औद्योगिक विकास के लिए मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास के काम तेजी के साथ किए जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर रोप-वे बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी और लोक निर्माण विभाग के बीच अनुबंध हो चुका है।

Read More

हम राष्‍ट्र पुननिर्माण के काम में जुटे हैं, पार्टी दरी बिछाने को कहेगी तो वो भी करूंगा : शिवराज

भोपाल। पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे। मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं। 

Read More

Murder of Two Saints: अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी बुलंदशहर में दो साधुओं की नृशंस हत्या पर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने बुलंदशहर में डबल मर्डर (दो साधुओं की हत्या) के मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

Read More

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात में बीटीपी के बदलते रुख से भाजपा को राहत

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात के राज्यसभा चुनाव में खींचतान के बीच भाजपा के लिए एक राहत की खबर यह है कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) ने चुनाव में समर्थन करने के संकेत दिए हैं। पार्टी के विधायक महेश वसावा ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात के बाद कहा कि 24 मार्च को कार्यकारणी की बैठक में समर्थन पर अंतिम फैसला होगा।

Read More

Rajya Sabha election: पवार, आठवले समेत 37 राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा चुनाव का प्रक्रिया जारी है और इस बीच बुधवार को 37 लोगों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने की समयसीमा बीत जाने के बाद इन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। मालूम हो की राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 17 राज्यों में नामांकन भरे गए थे जिनमें से 37 का निर्विरोध चुनाव हो चुका है वहीं अब 26 मार्च को बची हुई 18 सीटों के लिए मतदान करावाया जाएगा। जिन सीटों के लिए मतदान होगा उनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर एवं मेघालय में एक-एक सीट शामिल है।

Read More

CM योगी ने कहा-यूपी में जनविश्वास बहाल कर विकास व विश्वास के नए दौर में ले जाने में पाई सफलता

 Three years of Yogi Sarkar : उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी (BJP) की योगी सरकार ने 18 मार्च को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। लखनऊ में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनौतियों और संभावनाओं के महासमर में संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं।

Read More