अतिकुपोषण समाप्त करने मन लगाकर करें कार्य-कलेक्टर

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने कहा है कि जिला अतिकुपोषित जिलो में पारंपरिक कारणों से शामिल है। अतिकुपोषण को समाप्त करने के लिए मन लगाकर कार्य करना अनिवार्य है। महिला बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग को महिलाओं एवं बच्चों को संभालने का दायित्व है। अमला पूरी तत्परता और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कार्य परिणाममूलक रहे। यह सभी परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाईजर सुनिश्चत करें एवं अपनी कमियां और त्रुटियां दूर करें अन्यथा अपना इस जिले से स्थानान्तरण करा लें। लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नही की जाएगी। कलेक्टर श्री शर्मा यहां महिला बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग की विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास चंद्रसेना भिडे एवं महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री श्यामबाबू खरे सहित जिले की समस्त एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं के परियोजना अधिकारी सहित पर्यवेक्षक मौजूद थे।
    उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा के दौरान प्रमाण पत्रों के बनाने में अपेक्षित प्रगति नही मिलने के मद्येनजर खुजनेर परियोजना अधिकारी की एक वेतनवृद्धि रोकनें तथा खिलचीपुर परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को दिए। उन्होंने कहा कि सुपरवाईजरों का काम सुपरवीजन करना है। आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन व्यवस्थित और सुचारू रहे। व्यवस्थाओं में कमियों और त्रुटियों को समय रहते सुधारा जाए। उन्होंने विभागीय अधारभूत जानकारी रखने और लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एस.आर.एल.एम. की समूहों से 80 हजार महिलाएं जुडी है। अतिकुपोषण दूर करने सहित विभिन्न विभागीय गतिविधियों के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करने तथा सामाजिक कुप्रथाएं जैसे बाल विवाह और अर्थ आधारित नातरा प्रथा को समाप्त करने में सहयोगी बनाएं। संयुक्त रूप से काम करें तथा नए और प्रशंसनीय परिणाम दें।
    उन्होंने स्वागतम लक्ष्मी, लाडो अभियान, मुस्कान, पोषण स्तर में सुधार, स्पान्सरशिप, एनीमिया निवारण, उदिता कार्नर, विशेष पोषण अभियान, पोषण ग्राम, अटल बिहारी आरोग्य मिशन, स्नेह शिविर, फास्टर केयर योजना एवं शोर्य दलों के गठन की बिन्दुवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि स्वागतम लक्ष्मी योजनान्तर्गत केवल नवजात कन्या का ही नही बल्कि ऐसी कन्याएं-बालिकाएं जिन्होंने सामाजिक कार्यो या शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हों, को भी समय-सीमा पर सम्मानित किया जाए।
    उन्होंने विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति में आंकड़ेबाजी नही करने, वास्तविकत स्थिति बताने तथा कमियों को दूर करने के लिए साफ नियत और ईमानदारी से कार्य करने की समझाईस भी समस्त परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षको को दी। उन्होंने कहा कि जिले में अतिकुपोषित बच्चों को सामान्य बच्चों की श्रेणी में लाने के लिए परियोजनाओं के कार्य की ग्रेडिंग व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी तथा आंगनबाडी केन्द्रों के व्यवस्थित संचालन और गतिविधियों के संचालन के लिए निगरानी पद्धति प्रारंभ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से जिले के विभिन्न विभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा जो भ्रमण के दौरान सतत निगरानी और निरीक्षण का भी कार्य करेंगे।

"जिलों से" से अन्य खबरें

लक्ष्य हासिल करने के लिये स्वस्थ रहना जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'परीक्षा पे चर्चा' में विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने पर बातचीत की। विद्यार्थियों ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न विषयों पर सवाल किये। इन सवालों का प्रधानमंत्री ने रोचक उदाहरणों के साथ जवाब दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में प्रसारित किये गये कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read More

ज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच हुआ एमओयू

भोपाल। राज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच मैनिट परिसर में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (समझौता ज्ञापन) किया गया। एमओयू के तहत दोनों पक्ष तीन वर्षों तक एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में कार्य कर विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। 

Read More

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपालवासियों को दी दो बड़ी सौगातें

भोपाल। नरेला विधानसभा में रहवासियों को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। रविवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों को दो बड़ी सौगातें दीं। मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की सौगात देते हुए प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। उन्होंने करोंद क्षेत्र के पलासी में शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी किया। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा का विस्तार करते हुए बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई तक एसआर-4 सिटी बस का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान जन आस्था को समर्पित लोक और स्मारकों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में अटल स्मारक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में नागलवाड़ी लोक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के 616 करोड़ 99 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय बनाने और पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्मारक, लोक,  म्यूजियम के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा।

Read More

रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक पहुँचेगा नहर का पानी

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अगले एक साल में सतना जिले के रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक नहरों का पानी पहुँचेगा। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल सोमवार को सतना जिले के रामनगर में करीब 5 करोड़ रूपये लागत के नहरों के मरम्मत और लाइनिंग कार्य का भूमि-पूजन के बाद हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Read More

समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित हो

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं काम न करने वाले को ब्लेकलिस्ट। मंत्री श्री शुक्ल ने जल भवन भोपाल में समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।

Read More

जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।

Read More

स्वच्छता ही सेवा: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नागरिकों के साथ किया श्रमदान

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 व 69 में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नागरिकों के साथ श्रमदान किया। मंत्री श्री सारंग ने स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। इस दौरान उन्होंने रहवासियो को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की "स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान" की अपील के बाद देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Read More

गायत्री मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गायत्री मंदिर परिसर रीवा में 12 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है।

Read More