भोपाल/ बालाघाट/इंदौर/झाबुआ। मध्यप्रदेश में फिर तीन किसानों द्वारा खुदकुशी की घटनाएं सामने आई हैं। बालाघाट और इंदौर जिले में दो किसानों ने कर्ज से परेशान होकर जान दे दी, उधर झाबुआ जिले में बेटे के ससुराल वालों को दहेज नहीं दे पाने पर किसान ने आत्महत्या कर ली। बालाघाट में किसान का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम हुआ।
बालाघाट के भरवेली जागपुर निवासी किसान डालचंद पिता आत्मा राम लिल्हारे ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक डालचंद ने 2008 में सिंडीकेट बैंक से खेती के लिए 2 लाख रुपए और सोसायटी से भी कर्ज लिख था। जो अब बढ़कर बहुत ज्यादा हो चुका था।
इसे चुकाने के लिए उसने डेढ़ एकड़ जमीन भी बेच दी थी, लेकिन फिर भी पूरा कर्ज नहीं उतरा। बैंक से लगातार फोन आ रहे थे, जिससे किसान काफी परेशान हो चुका था। सोसायटी ने भी उसे डिफाल्टर घोषित कर दिया था।
परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ महीने से डालचंद बहुत परेशान रहने लगा था। मंगलवार सुबह जब उसे जगाने की कोशिश की तो वो नहीं उठा। इसके बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यहां साफ हो गया कि रात में सोते वक्त ही किसान ने जहर खा लिया था।
पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने किसान का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि मृत किसान के बच्चों को नौकरी दी जाए और कर्जा माफ किया जाए। सूचना मिलने के बाद परसवाड़ा विधायक भी मौके पर पहुंच गए थे।
इंदौर में भी किसान ने पिया जहर
इंदौर के धार रोड पर गांधी नगर थाना क्षेत्र के धरनावदा गांव में एक किसान ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजनों के मुताबिक किसान कर्ज से परेशान था। इस दौरान कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी भी उसके घर पहुंच गए।
झाबुआ जिले में किसान ने दी जान
झाबुआ जिले के पारा चौकी क्षेत्र के पीथनपुर में आदिवासी किसान जहु ने आत्महत्या कर ली। उसके पास बेटे के ससुराल वालों को दहेज देने के पैसे नहीं थी। आखिरी तारीख निकलने के बाद भी जब वो पैसे नहीं दे पाया तो किसान ने खुदकुशी कर ली। गौरतलब है कि आदिवासी समाज में शादी के बाद लड़के का परिवार लड़की के परिवार को दहेज देता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शव रखकर किया प्रदर्शन
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।