भोपाल। मंदसौर गोलीकांड और किसान आंदोलन से लगातार किसानों के बीच गिरती बीजेपी की साख को बचाने के लिए मध्यप्रदेश भाजपा ने अब 10 दिवसीय किसान संदेश यात्रा निकालने का फैसला किया है। ये यात्रा 27 जून से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी।
यात्रा की तैयारी के लिए सभी संभागीय मुख्यालय पर संभागीय बैठकें 22 जून से होगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि, पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह सरकार की तरफ से चलाई जा रही किसानोन्मुखी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश में 27 जून से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसान संदेश यात्रा आयोजित करने का निश्चय किया है।
यात्रा का समापन 6 जुलाई को होगा
यात्रा का समापन छह जुलाई को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती पर मंडल स्तर भव्य आयोजन के साथ होगा। इसकी व्यापक तैयारी करने के लिए 22 जून को सभी संभागीय मुख्यालयों पर तैयारी बैठक आयोजित की जायेगी।
प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में किसान संदेश यात्रा निकाली जाएगी। किसान रथ यात्रा में विधायक (जहां विधायक नहीं है) वहां 2013 के प्रत्याशी तथा जिला अध्यक्ष पूर्ण समन्वय करके करेंगे।
रथ और नुक्कड़ सभाएं भी की जाएगी आयोजित
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में किसान संदेश यात्रा निकाली जाएगी। किसान संदेश यात्रा में पार्टी के जिला अध्यक्ष, विधायक, वरिष्ठ कार्यकर्ता और वक्ता पूरे समय शामिल रहेंगे। जिला स्तर, वक्ताओं का चयन किया जाएगा। क्षेत्र में लगने वाले हाट, बाजार के दिनों का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा। रथ सभाएं और नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की जायेगी।
किसान यात्रा में किसान हितैषी योजनाओं का साहित्य चौपालों पर वितरण किया जाएगा। संभागीय बैठक में प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, निगम मंडल, प्राधिकरण अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और मंडी अध्यक्ष भी भाग लेंगे और रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत करेंगे।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।